
शिवपुरी-कलेक्टर तरूण राठी ने काली माता मंदिर शिवपुरी के वार्ड नम्बर 17 के आंगनवाड़ी केन्द्र पर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को न्यूमोकोकल निमोनिया के संक्रमण से बचाने हेतु बच्चों में न्यूमोकोकल टीका लगाए जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस टीके के लगने से शिशु मृत्यु दर में जहां कमी आएगी, साथ ही पीसीबी बेक्सीन न्यूमोकोकल बेक्टीरिया से होने वाले निमोनिया से मोनिंनजाइटिस (दिमागी बुखार), सेप्सिस, कान का इंफेक्शन एवं वैक्टीरिया से बचाव में सहायक है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सगर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
डॉ.सागर ने बताया कि विश्व में पांच साल तक के 10 लाख बच्चों की मौत न्यूमोकोकल निमोनिया के कारण होती है। भारत में यह आंकड़ा प्रतिवर्ष 40 से 50 हजार है। बच्चों की इन मौतों को इस वैक्सीन के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि न्यूमोकोकल वैक्सीन 41 देशों के टीकाकरण में शामिल है। इस टीके को जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को लगाया जाता है। यह तीन टीकों का डोज होता है। निजी चिकित्सालय में टीका लगाने पर दो से चार हजार रूपए का खर्च आता है और पूरा डोज लगवाने पर 8 से 16 हजार रूपए तक की राशि व्यय करनी पड़ती है। जबकि शासकीय चिकित्सालय में यह टीका नि:शुल्क है। यह टीका बच्चों को जन्म से डेढ़ माह साढ़े तीन माह एवं 09 माह होने पर नियमित टीकाकरण के साथ लगाया जाता है। इस टीके के कारण जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों में निमोनिया से होने वाली मृत्यु 16 प्रतिशत मृत्यु से बचाव होता है। टीके के लगाने से शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।






Be First to Comment