Press "Enter" to skip to content

विधायक केपी सिंह के प्रयासों से पिछोर-खनियांधाना क्षेत्र को मिली लोअर उर सिंचाई परियोजना की सौगात

शिवपुरी। पिछोर और खनियांधाना के विकास के लिए वर्षों पहले जो सपना स्व. माधवराव सिंधिया एवं स्व. लक्ष्मीनारायण गुप्ता द्वारा गया था, लेकिन वह पूरा नहीं कर पाए और उनके अधूरे सपने को विधायक विधायक केपी सिंह कक्काजू अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों से पूरा कर पाए हैं। अब पिछोर खनियांधाना को लोअर उर वृहद सिंचाई परियोजना की सौगात मिली है। इस योजना के माध्यम से चार सालों में क्षेत्र की लगभग तीन लाख 35 हजार बीघा बंजर भूमि में हरियाली लहलहा उठेगी। क्षेत्र में पानी के संकट दूर होंगे साथ ही पशुपालन भी आसान हो जाएगा। इस तरह क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली का रास्ता खुल गया है। इस योजना की खासबात यह है कि इस परियोजना में पहली बार खुली नहरों के साथ-साथ धरती के नीचे पाइप लाइन बिछाकर, ऊँचाई पर स्थित खेल खलिहानों तक पानी पहुँचाया जाएगा। 2208 करोड़ की इस सिंचाई योजना में लगभग 262 करोड बांध निर्माण, 383 करोड़ मुआवजा वितरण और 1563.03 करोड़ की राशि नहरों से खेतों तक पानी लाने पर खर्च की जाएगी।

माधवराव सिंधिया ने देखा था सपना

इस सिंचाई परियोजना को जमीन उतारना किसी सपने का साकार होने जैसा ही है, वर्ष 1982 के सर्वे के अनुसार शिवपुरी जिले के राजापुर-ग्राम भरसूला, विकासखण्ड खनियांधाना में उर नदी पर बांध बनाकर, 2800 मेघावाट की क्षमता का परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाकर विद्युत उत्पादन तथा लगभग 25 हजार बीघा भूमि में सिंचाई किया जाना था, किंतु बाद में  राजापुर परमाणु संयंत्र का कार्य मण्डला जिले के छुटका में स्थापित होने के कारण स्व. माधवराव सिंधिया का यह सपना साकार नहीं हो सका। 1990 में लक्ष्मीनारायण गुप्ता पूर्व राजस्व मंत्री द्वारा इस योजना को धरातल पर लाने हेतु प्रयास किए, लेकिन उन्नत तकनीकी और संसाधानों के अभाव में इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था।

सीएम का किया आभार व्यक्त

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक केपी सिंह द्वारा कहा मैं बिना किसी राजनीति के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, जल संसाधान मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विशेष रूप से अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया का आभार व्यक्त जनता की ओर से व्यक्त किया। जिन्होंने इस व्यापक जनहित की हमारी आवश्यकता और मांग् पर संवेदनशीलता प्रदर्शित की।

किसानों से जमीन न बेचने का किया आग्रह

पिछोर विधायक केपी सिंह ने समस्त क्षेत्र के किसानों से आग्रह किया है कि वे अब अपनी जमीन को बेचने से बचें क्योंकि लोअर उर वृहद सिंचाई परियोजना कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जो 4 साल के भीतर पूर्ण हो जाएगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद आज बंजर पड़ी जमीन सिंचित होने के कारण उपजाऊ बनेगी। यही जमीन आपको समृद्धि की ओर ले जाएगी। 

इनका कहना है

माध्यम बना हूँ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। किसी भी व्यक्ति के लिए यह सौभाग्य की बात होती है कि किसी अच्छे कार्य में उसकी भागीदारी हो। 
केपी सिंह, विधायक पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!