पिछोर एसडीओपी बने राजेंद्र प्रसाद

शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते राज्य पुलिस से

वा के डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले प्रदेश सरकार ने किए है। जिनमें वे लोग शामिल है जो एक जगह पर तीन वर्षो से जमे हुए है। पिछले लम्बे समय से पिछोर एसडीओपी का पद खाली पडा था। जिस पर भोपाल में डीएसपी कार्मिक पीएचक्यू में पदस्थ राजेंद्र प्रसाद को एसडीओपी बनाया गया है। अभी तक इस पद पर कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया प्रभार संभाले हुए थे।