छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा करने का आरोपी ने बनाया दबाव, दी जान से मारने की धमकी

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्रांतर्गत गाजीशाह मोहल्ला करैरा में रहने वाली एक 23 वर्षीय महिला ने मोहल्ले के ही रहने वाले नीरू उर्फ नीरज गुप्ता द्वारा के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में विगत दिवस नीरू द्वारा महिला के छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा के लिए दबाव बनाया। जब महिला ने राजीनामा करने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक ने गालियाँ देते हुए उसे जान से मारने की धमकी। महिला ने घटना की शिकायत करैरा थाने पहुँचकर दर्ज कराई।