हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक स्वरूप 10वां उर्स 14 को

शिवपुरी। हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक स्वरूप अमन व शांति का दायी के रूप में 10वां सालाना उर्से हमीदी बांसी वाले बाबा सूफी बसफा हजरत अलहाज कार्यक्रम का आयोजन आगामी 14 अप्रैल को मुहम्मदाबाद, उरई जिला जालौन उप्र में किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अलताफ भाई शिवपुरी ने बताया कि यह आयोजन उर्स कमेटी के मेम्बरानों द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्य दिनेश माहेश्वरी मुरैना, फिरोज हाजी ग्वालियर, अमित शिवहरे ग्वालियर, अलताफ भाई भोपाल, अलताफ भाई शिवपुरी, अनिल शरीन शिवपुरी, मशरूफ भाई धौलपुरी, नूर धौलपुरी, समद खान, दीपक भाई ग्वालियर, पंकज भाई भोपाल, राजपूत मुरैना, भाटिया मुम्बई, नगरिया सेठ डबरा, रहीस भाई डबरा, रहीस भाई मुम्बई व बदू चच्चा आदि शामिल हैं। समस्त नगरवासियों से 10वां सालाना उर्स में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील आयोजन समिति द्वारा की गई है। कार्यक्रम में दूरदराज से हिन्दू-मुस्लिम एकता स्वरूप भाई बंधुजन शामिल होंगें।