Press "Enter" to skip to content

हाउस टेगिंग कार्य में 50 प्रतिशत या उससे कम प्रगति होने पर बीएलओ का कटेगा वेतन

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी तरूण राठी ने हाउस टेगिंग का कार्य

समय-सीमा में न किए जाने और कार्य की प्रगति 50 प्रतिशत या उससे कम होने पर संबंधित बीएलओ का 7 दिवस की वेतन राजसात करने तथा 25 प्रतिशत या उससे कम होने पर वेतन राजसात करने के साथ-साथ विभागीय जांच संस्थित करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राठी ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समस्त विधानसभा क्षेत्र को निर्देश दिए है कि उक्त कार्य की प्रगति की समीक्षा कर बीएलओ नेट का शत-प्रतिशत कार्य 15 अप्रैल 2018 तक अनिवार्यत: पूर्ण कर प्रगति से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!