Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से पाँच बकरियों की मौत

खोड़। खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले वाली ग्राम पंचायत बरैला में आज शाम करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से पाँच बकरियों की मौके पर मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर निवासी पप्पू जाटव, बरेली निवासी हरपाल जाटव और चैना आदिवासी की बकरियाँ ग्राम पंचायत बरैला के बड़ा खोये में चराने के लिए ले गए थे तभी शाम करीब चार बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से पप्पू की तीन बकरियों और हरपाल और चैना की एक-एक बकरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर खोड़ चौकी प्रभारी नीतेश जैन और एसआई विनोद गौतम मौके पर पहुँच गए और घटनास्थल का जायजा लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!