
पिछोर। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था मातृभूमि जनकल्याण समिति द्वारा एक अनूठी पहल का
शुभारंभ किया है। संस्था द्वारा मेरी ड्यूटी मेरा धर्म सर्वे के माध्यम से जिले के सभी विभागों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कर्मचारियों का सर्वे कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछोर जेल में जेल प्रहरी जितेन्द्र रघुवंशी का भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
सर्वे के विषय में जानकारी देते हुए समाज सेवी रजनीश तिवारी ने बताया इस सर्वे के माध्यम से हम सरकारी कर्मचारियों के अन्दर कार्य के प्रति समर्पण भाव और लगनशीतलता पैदा करना चाहते हैं। सरकारी कर्मचारियो में अपने कार्य के प्रति समर्पण भाव हो और अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी से निभाए इसलिए हमने यह सर्वे प्रारम्भ किया है। वही संस्था द्वारा जेल में उपस्थित कैदियों को श्रीमद् भगवत गीता भेंटकर उन्हें अपने जीवन मे सुधार लाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इनका कहना है
- मातृभूमि जनकल्याण समिति की यह पहल सराहनीय है। मुझे बहुत अच्छा इससे कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी। हमारे प्रहरी जितेन्द्र रघुवंशी को सम्मानित किया गया है यह खुशी की बात है मैं बधाई देता हूं। हमारे सभी कर्मचारी अच्छी ड्यूटी दे रहे हैं।
- -सम्मानित होकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है मैं अपनी ड्यूटी को और अच्छे से करने का प्रयास करूंगा। मैं मातृभूमि जनकल्याण समिति को बधाई देता हूं। मेरे साथी भी और अच्छा कार्य करें और मुझे भी अच्छा करके दिखाएं जिससे वह भी सम्मानित हो सकें।




