Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, पैर कटकर हुआ अलग

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुना बायपास पर तानपुर निवासी सूखा पुत्र परमूकरण अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएन 9660 पर सवार होकर अपने गाँव तानपुर जा रहा था तभी पीछे से ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि सूखा का पैर कटकर अलग हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर तत्काल 100 डायल वाहन मौके पर पहुँचा और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सूखा की हालत स्थिर बनी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!