शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के शक्तिपुरम खुड़ा निवासी रामकिशन पुत्र स्व. कृष्णानंद गुप्ता का आपे लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 33 एल 1743 रविवार को घर के सामने खड़ा हुआ था तभी रात्रि करीब 10 बजे कोई अज्ञात चोर वाहन की बैटरी निकालकर ले गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया।



