3 फरवरी को महिला को घर से बहला फुसलाकर ले गए थे आरोपी
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम डाँगबर्बे में रहने वाली एक 22 वर्षीय आदिवासी महिला 3 फरवरी 2018 को शाम के समय से घर से गायब हो गई। महिला के पति की रिपोर्ट पर से पुलिस ने गुमशुदगी कायम की।
पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही थी और कल पुलिस ने श्योपुर जिले के सेसईपुरा से महिला को बरामद किया। पुलिस द्वारा पूछताछ में महिला ने बताया कि नहार सिंह उर्फ दीपू गुर्जर निवासी झोपड़ी जयपुर राजस्थान उसे बहला फुसलाकर विजय आदिवासी निवासी डांग बर्बे और बृजमोहन उर्फ पंडितजी निवासी बैराड़ के सहयोग से भगाकर ले गया था। इस दौरान नहार सिंह उर्फ दीपू गुर्जर ने उसके साथ जबर्दस्ती बुरा काम भी किया। पुलिस ने विजय आदिवासी और बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नहार सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 34 ताहि 3(2)(5) एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।






Be First to Comment