शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर करैरा पुलिस मौके पर पहुँची और लाश को कब्जे में किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग की कायमी कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास तेज कर दिए हैं।





Be First to Comment