धरना प्रदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा मुख्य रूप से रहेंगे उपस्थित
शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी द्वारा कांग्रेस के विरुद्ध धरना प्रदर्शन 12 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे माधव चौक HDFC बैंक के सामने रखा गया है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे कांग्रेस द्वारा लगातार संसद की कार्यवाही को अनवरत न चलने देकर जो लोकतंत्र की हत्या एवं संसद की गरिमा को गिराने का कार्य किया जा रहा है उसके कारण भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेसियों का पर्दाफाश करने धरना प्रदर्शन रखा गया है इस धरना प्रदर्शन में भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के सभी भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।कृपया समय का विशेष ध्यान रखें।






Be First to Comment