
शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में विभिन्न पदों पर निरंतर जारी चिकित्सकों की भर्ती में डॉ. संदीप शर्मा (एमएस सर्जरी) का चयन सर्जन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जरी) के पद पर हुआ है। इसके पूर्व डॉ. शर्मा जिला अस्पताल में सर्जन के रूप में कार्यरत थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. शर्मा दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जहां उन्होंनें विभिन्न जटिल ऑपरेशन एवं दूरबीन प्रणाली से किए जाने वाले आपरेशनों में अपनी एक विशेष पहचान स्थापित की है। श्री शर्मा मूलत शिवपुरी के निवासी है और गांधी कॉलोनी में निवास करते हैं। उन्होंने जबलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और ग्वालियर मेडिकल कॉलेज से एमएस की उपाधि प्राप्त की। डॉ. शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमति नीतू शर्मा जिला अस्पताल शिवपुरी में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। ऐसी आशा है कि डॉ. शर्मा की मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति होने से शहरवासियों को जो जटिल सर्जरी के लिए बाहर जाकर परेशान होना पड़ता था उनका इलाज अब शिवपुरी में भी संभव हो सकेगा।






Be First to Comment