Press "Enter" to skip to content

मुरम का अवैध उत्खनन करते 6 ट्रेक्टर ट्रॉली एवं जेसीबी जब्त

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने नोहरी थाना क्षेत्र में मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए 6 ट्रेक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी जब्त कर ली है। पुलिस द्वारा छापा डालने के बाद अवैध उत्खनन में जुटे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली और जेसीबी जब्त कर प्रकरण बना लिए हैं और उनमें माइनिंग विभाग को भेज दिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि नोहरी क्षेत्र में लाल मुरम की अवैध खुदाई काफी दिनों से खनन माफिया द्वारा की जा रही थी इस सूचना पर पुलिस ने जब छापा मारा तो सूचना सत्य मिली। बड़े पैमाने पर जेसीबी और ट्रेक्टर ट्रॉली लाकर अवैध उत्खनन खनन माफिया द्वारा किया जा रहा था। पुलिस को देखकर खनन माफिया तो भाग खड़े हुए, लेकिन वाहन और जेसीबी पुलिस की पकड़ में आ गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!