शौचालय का पानी कुऐं में मिला तो भड़केंगी धार्मिक भावनाऐं
शिवपुरी- वार्ड क्रं.17 लुधावली में वर्षों पुराने चौपड़ा कुंआ माता मंदिर के समीप अतिक्रमण कर एक ओर जहां कुऐं के आकार को कब्जे में लिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुऐं के समीप ही शौचालय का गढ्ढा खोदकर अतिक्रमण किया जा रहा है बाबजूद इसके यहां धार्मिक भावनाऐं भड़काने का काम भी हो रहा है जिसके चलते शौचालय के गढ्ढे का पानी यदि जमीन के धरातल से होते हुए कुऐं में मिल गया तो संभवत: पूरा कुऐं का पानी जो दैनिक उपयोग और भगवान के प्रति आस्था स्वरूप चढ़ाने के काम आता है उसमें मिल जाएगा जिससे एक ओर जहां कुऐं का पानी दूषित होगा तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों की धार्मिक भावनाऐं भी भड़केंगी। इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कार्यवाही की मांग की है।
नपा सीएमओ को सौंपे आवेदन में वार्ड क्रं.17 के पार्षद राजेन्द्र यादव सहित स्थानीय रहवासी परसादी, निर्मला,कृष्णा, दिनेश, हरीसिंह, देवीलाल, हजारी लाल, भोलू, पन्नालाल, बद्री, कमलेश, गयाप्रसाद कुशवाह, विजय यादव, नीरज सेन आदि ने मांग की है कि चौपड़ा कुऐं के समीप वीरू यादव पुत्र बादाम यादव व परिजनों द्वारा शौचालय का गढ्ढा कुऐं के पास अतिक्रमण कर खोदा जा रहा है जिससे नागरिकों को एक ओर पीने के पानी की समस्या खड़ी होगी तो वहीं दूसरी ओर शौचालय के निर्माण के बाद उसका पानी जमीन के धरातल में होते हुए कुऐं में प्रवेश करेगा जिससे पूरे कुऐं का पानी खराब हो जाएगा। ऐसे में लोगों की पेयजल समस्या और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन प्रशासनिक टीम को मौके पर पहुंचकर यहां होने वाले अतिक्रामण को रोके और ऐसा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जावे अन्यथा स्थानीय रहवासी पार्षद के साथ इस अतिक्रमण और शौचालय का खोदा गया गढ्ढा स्वयं भरने केा बाध्य होंगें और इसके बाद होने वाले परिणाम के लिए जिला प्रशासन, नपा प्रशासन एवं पुलिस स्वयं जिम्मेदार होगा।






Be First to Comment