
शिवपुरी-शिवपुरी नगर वासियों को पेयजल आसानी से सुलभ हो सके इसके लिए नगर पालिका द्वारा पेयजल समस्या ग्रस्त वार्डों में टेक्टर-टेंकरों के माध्यम से जलप्रदाय उपलब्ध कराए जाने हेतु कलेक्टर तरूण राठी ने नगर पालिका सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री राठी इस संबंध में दिए गए निर्देशों में उल्लेख किया है कि नगर के सभी 39 वार्डों का विभाजन कर 4 वार्ड प्रभारियों में पेजयल कार्य हेतु नियुक्त किया जाए। प्रत्येक वार्ड प्रभारी का दायित्व होगा कि वे अपने प्रभार वाले वार्ड में नलकूपों एवं फिल्टर प्लांट के माध्यम से जिन क्षेत्रों में पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। उन क्षेत्रों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में ट्रेक्टर-टेंकर के माध्यम से संबंधित वार्ड में पार्षद द्वारा सुनिश्चित किए गए स्थान पर परिवहन के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जाए। इसके लिए समय एवं स्थान भी सुनिश्चित किया जाए। शहर में संभावित सभी हाइड्रटों पर एक हाइड्रट प्रभारी नियुक्त किया जाए। जो प्रत्येक टेंकर की पृथक-पृथक लोग बुक संधारित करेगा तथा वार्ड में लगाए गए प्रत्येक ट्रीप का स्थानीय नागरिकों एवं पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त पंचनामा मय दिनांक एवं पेयजल वितरण समय के साथ हाइड्रेट प्रभारी को सौपेंगे। किसी टेंकर द्वारा पंचनामा न देने की स्थिति में उसका ट्रिप अमान्य किया जाएगा और उस ट्रिप का भुगतान नहीं होगा। प्रत्येक पेयजल परिवहनकर्ता टेंकर के साथ नगर पालिका का ही कर्मचारी साथ जाएगा, जिसके पंचनामें पर हस्ताक्षर होंगे। टेंकरों की पुताई कराकर सभी अनुबंधित टेंकरों पर नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा अनुबंधित तथा संबंधित वार्ड का क्रमांक अंकित किया जाएगा। समस्त वार्ड का क्रमांक एवं नि:शुल्क जल प्रदाय लिखा जाएगा। पेयजल परिवहन में लगे सभी वाहनों द्वारा लगाए गए ट्रिप की पुस्टि सहायक यंत्री द्वारा प्रतिदिन हाइड्रेट प्रभारी से की जाएगी। जिससे प्रति सप्ताह टेंकरों का नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही की जा सके।
पेयजल परिवहन में सभी टेक्टर-टेंकर/ट्रक माउटेंड पर जीपीएस लगाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यालय पर पेयजल समस्या के निदान हेतु कंट्रोल रूम भी गठित कर प्रभारी भी नियुक्त करें। कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली पेयजल समस्याओं को प्रत्येक वार्ड प्रभारी एवं हाइड्रेट प्रभारी को अवगत कराएगा। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवपुरी एवं कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को भी निर्देश दिए है कि वे भी विभागीय दल गठित कर हाइड्रेट का औचक निरीक्षण करें।






Be First to Comment