पोहरी – पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली माँ भगवती कॉलोनी से बीती रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा डीलेक्स मोटर साईकिल को अज्ञात चोरों चुरा ली गई। यह मोटर साइकिल चोरी की कोई पहली घटना नहीं यहां पोहरी लगातार अज्ञात चोरों मोटर साईकिलें चुराई जा रही हैं। पुलिस ने इन मोटरसाइकिल को बरामद करने में न काम साबित हो रही हैं। जानकारी के अनुसार फरियाद उदय यादव ने अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 33 एमके 9677 को भानगढ़ से आकर रात्रि 11 बजे के करीब बाहर खड़ी कर दी थी तभी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चुराने में सफल रहे हैं। इस बात की रिपोर्ट फरियादी उदय यादव द्वारा पोहरी थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने फरियादी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आपकी मोटर साइकिल को बरामद कर लिया जाएगा।