जहरीले कीड़े के काटने से वृद्धा की मौत

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के बंधला में रहने वाली मीरा पत्नी नैनेजू आदिवासी उम्र 60 वर्ष खजरा बावरी घाट के नाले पर गई हुई थी तभी उसे वहां पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।