शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के मजरा आजादपुरा ग्राम सुजवाहा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला रविवार की रात्रि बुधने नदी किनारे हीराघाट पर बने अपने घर में अकेली थी। महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था और महिला बिजली न होने के कारण घर का दरबाजा खोलकर रात्रि में अपने बच्चे के साथ सो रही थी तभी गाँव का ही रहने वाला कमल सिंह लोधी रात्रि करीब 1 बजे उसके घर में आ घुसा और उसने महिला का मुँह दबा लिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला डर गई। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को धमकाते हुए मौके से भाग निकला। सुबह पीडि़ता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।रात के अंधेरे में घर में सो रही महिला के साथ दुत्कृत्य, पति घर से गया हुआ था बाहर

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के मजरा आजादपुरा ग्राम सुजवाहा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला रविवार की रात्रि बुधने नदी किनारे हीराघाट पर बने अपने घर में अकेली थी। महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था और महिला बिजली न होने के कारण घर का दरबाजा खोलकर रात्रि में अपने बच्चे के साथ सो रही थी तभी गाँव का ही रहने वाला कमल सिंह लोधी रात्रि करीब 1 बजे उसके घर में आ घुसा और उसने महिला का मुँह दबा लिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला डर गई। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को धमकाते हुए मौके से भाग निकला। सुबह पीडि़ता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


