Press "Enter" to skip to content

आपकी सेवा कर कसौटी पर खरा उतरने का करूंगी प्रयास : यशोधरा राजे

गहोई वैश्य समाज के शपथ ग्रहण समारोह में लिया भाग 

शिवपुरी (के के पत्रकार )। गहोई समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आपके स्वागत से मैं अभिभूत हूं और आपकी सेवा कर कसौटी पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करूंगी। यशोधरा राजे सिंधिया ने यह भी कहा कि आज मेरी मां अम्मा महाराज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अब शिवपुरी ही मेरी मां है और इसकी सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। ऋषि मैरिज गार्डन में गहोई समाज का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती भी उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के शुरू में राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा भावना रूसिया व उमा बिलैया,निर्मला गहोई,मनोज सोनी द्वारा मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया की आगवानी कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एवं सरस्वती पूजन व राष्ट्र कवि गुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तदुपरांत गहोई समाज शिवपुरी द्वारा अतिथियो का माला पहना कर व बैच लगाकर स्वागत किया एवं स्वागत भाषण शिवशंकर सेठ व मनोज बरैया ने दिया कार्यक्रम का संचालन कमल कनकने,सुरेन्द्र बेरैया ने किया इस दौरान यशोधरा राजे सिंधिया ने गहोई समाज समति अध्यक्ष शिवशंकर सेठ,गहोई समाज शिवपुरी अध्यक्ष मनोज बरैया, कोषाध्यक्ष संजय निगोती, नरेंद्र सेठ, सचिव कमल कनकने को शपथ दिलाई एवं शेष कार्यकारणी को कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सावला ने शपथ दिलाई एवं युवा मंडल अध्यक्ष रोहित बिलैया व उनकी कार्यकारणी को शपथ राष्ट्रीय युवा मंडल अध्यक्ष संजय नीखरा ने दिलाई। इसके उपरांत अतिथियो द्वारा संगठन की मजबूती व सामाजिक हितार्थ उद्बोधन दिए गए और कवि घनश्याम योगी ने यशोधरा राजे के व्यक्त्वि पर कविता सुनाई। आखिर में कार्यक्रम आयोजक गहोई समाज शिवपुरी ने अतिथियो का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!