विवाह समारोह में अपने माता पिता के साथ आई थी पीडि़ता
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरोद में बीती रात 6 वर्षीय मासूम बालिका दरिंदगी का शिकार हुई है। उक्त बच्ची अपने परिवारजनों के साथ भात देने के लिए अमरोद आई थी और बताया जाता है कि सोती हुई बच्ची को बलात्कारी उठाकर ले गया तथा उसके साथ दुष्कृत्य कर डाला। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बालिका के साथ कुकर्म किसने किया है। बलात्कार से बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलात्कार का शिकार बच्ची तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव की रहने वाली है। वह अपने पिता के साथ भात देने के लिए अमरोद गांव में आई थी। बताया जाता है कि कल शाम को भात की रस्म अदा होने के बाद उक्त बालिका हॉल में सो गई और देर रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति सोती हुई बालिका को उठाकर बाहर ले गया। जहां उसके साथ बलात्कार कर डाला। बालिका के चिल्लाने पर लोगोंं को इस घटना का पता चला। इसके बाद बताया जाता है कि पहाड़ी गांव के किसी व्यक्ति ने आरोपी का पता जानने के लिए फायर भी किया।






Be First to Comment