Press "Enter" to skip to content

मगरौनी लूटकांड का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मगरौनी लूटकांड के दूसरे आरोपी जीतू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीतू गुर्जर मुरैना जेल में था। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से परमिशन ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। मगरौनी में एक सराफा व्यापारी को गोली मारकर उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, तब से जीतू गुर्जर इस मामले में फरार चल रहा था। देहात थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने बताया कि जीतू गुर्जर की जानकारी मिलने के बाद न्यायालय से परमिशन लेकर उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!