Press "Enter" to skip to content

आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपियों को दबोचा

शिवपुरी। जिले के आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब का विक्रय करते हुए आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार नरवर पुलिस ने महादेव मंदिर की पुलिया नरवर पर से मनमोहन सिंह पुत्र विष्णु परिहान निवासी सड़ खड़कपुर के कब्जे से 11 क्वार्टर देशी शराब और 14 क्वार्टर देशी मशाला शराब के जब्त किए। बामौरकला पुलिस ने ग्राम बिजरावन से संतोष पुत्र मनोहर लाल राय निवासी विजरावन के कब्जे से हाथ भट्टी की 6 लीटर कच्ची शराब जब्त की। खनियांधाा पुलिस ने ग्राम गूडर बामौर से रोहित पुत्र मुरली कंजर निवासी बामौर के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की। मायापुर पुलिस ने मायापुर से ही अनरथ पुत्र सौम्य कंजर के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की। रन्नौद पुलिस ने ग्राम खैरह से बालकिशन पुत्र मानसिंह के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की। गोवर्धन थाना पुलिस ने काली माता मंदिर के पास ग्राम धोरिया से चक्रपान पुत्र अर्जुन धाकड़ के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 21 क्वार्टर शराब जब्त की। वहीं सिरसौद पुलिस ने ग्राम मानपुर से रणवीर पुत्र पूरन रावत के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!