एड्रेस नहीं बताने पर युवक को बंदूक के बट से मारा, चलाए हवाई फायर

शिवपुरी। रन्नौद थान क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दुमैला पहाड़ के पास प्लाटेशन मोहम्मपुर पर सोमवार को शाम 4 बजे इन्द्रभान सिंह पुत्र किलोल सिंह यादव निवासी भिलारी से शेर सिंह पुत्र रूपसिंह सरदार निवासी मोहम्मदपुर थाना सुरवाया  ने नाहर सिंह का पता पूछा, जब इन्द्रभान ने पता बताने से इनकार कर दिया तो शेर सिंह ने इन्द्रभान के साथ गाली गलौंच करते हुए अधिया बंदूक से दहशत फैलाने के लिए दो हवाई फायर कर दिए जब इतने में भी मन नहीं भरा तो इन्द्रभान की बंदूक की बट से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। पीडि़त ने देर रात्रि रन्नौद थाने पहुँचकर पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पीडि़त की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308, 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।