पालतू कुत्ते से कटवाकर बकरी को मरवाया, केस दर्ज

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारी पुत्र परसादी पाल निवासी ग्राम दुल्हारा सोमवार को अपनी बकरियों को गाँव के तालाब में चरा रहा था तभी दोपहर के समय बंटी धाकड़ ने अपने पालतू कुत्त से एक बकरी को कटवा दिया। कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल बकरी की मौत हो गई। मुरारी ने घटना की शिकायत बैराड़ थाने पहुँचकर दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने बंटी धाकड़ के खिलाफ धारा 429 के तहत केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी।