पुलिस अधीक्षक ने दिया सख्त कार्यवाही का आश्वासन

शिवपुरी। कल पीजी कॉलेज में पुरानी रंजिश को लेकर छात्रसंघ सचिव अमित दुबे के साथ आशीष बिंदल ने अपने दो साथियो विपिन पंवार व ऋषभ करोसिया के साथ मिलकर मारपीट कर दी और इसके बाद कॉलेज में हंगामा हुआ। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के हस्तक्षेप के बाद फिजीकल पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। तीनों युवकों के खिलाफ जल्द कार्यवाही हेतु छात्र संघ अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे। इस दौरान छात्रों की एसडीओपी जीडी अग्रवाल से तीखी नोंकझोंक भी हुई। श्री शर्मा द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन छात्र आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे। इसके बाद सभी छात्र पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे से मिले और उनके समक्ष अपनी पीड़ा रखी। छात्रों ने बताया कि तीन लड़कों में से एक पर पूर्व से छेड़छाड़ का आरोप है। कुछ लड़कों द्वारा कॉलेज में स्टंट भी किए जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को जल्द सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इनका कहना है
कल हमारे कॉलेज में कुछ असामाजिक तत्व जो गुंडे लोग हैं आए और उन्होंने आकर छात्र संघ सचिव के साथ मारपीट करते हैं और उनसे गाली गलौंच की। इसी मामले को लेकर हम आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हैं जिससे तीन लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही हो। छात्र संघ अध्यक्ष
कॉलेज में आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है इन्हें रोकने के लिए छात्र संघ द्वारा सख्त कदम समय-समय पर उठाए जाते रहे हैं जिसकी खिसियाहट के चलते हमारे सचिव से मारपीट की गई है मैं जल्द ही गिरफ्तारी की मांग करता
योगेश गुप्ता उपाध्यक्ष
मैं कल कॉलेज में छात्रों की समस्या के समाधान के लिए जा रहा था तभी मुझे पहले थप्पड़ मारा फिर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट करके भाग गए। एक छात्र ऋषभ करोसिया कॉलेज का था जबकि आशीष बिंदल और विपिन पंवार बाहरी छात्र हैं। हम जब से छात्र संघ में आए तभी से बाहरी लोगों पर प्रतिबंध की माँग कर रहे हैं क्योंकि बाहरी आसमाजिक तत्वों द्वारा कॉलेज में आकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जाती है। शायद इसी टीम के चलते उन्होंने ऐसा किया है।

Be First to Comment