Press "Enter" to skip to content

मंत्री सिंधिया ने पिछोर-सिरसौद से खोड़ सड़क मार्ग का किया भूमिपूजन

छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कर हितग्राहियों को बांटे पट्टे

शिवपुरी-खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1458 लाख की लागत से निर्मित होने वाली पिछोर-सिरसौद से खोड़ सड़क मार्ग का भूमिपूजन कर 26 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साईकिलों का भी वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 150 आवासहीन परिवारों को आवासीय पट्टों का भी वितरण किया।  
श्रीमती सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान भाईयों के कल्याण के लिए अनेको योजनाए शुरू की है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ऐसी सरकार है, जिसनें समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों द्वारा गेहूं बेचने पर 265 रूपए प्रति क्विंटल के मान से बोनस भी दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल एवं पानी की समस्या के निराकरण के साथ-साथ खेल मैदान भी बनाया जाएगा। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन के चल रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रमिक अपना पंजीयन कराए। जिससे संचालित शासन की योजनाओं का श्रमिक वर्ग लाभ ले सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संकट्टा बांध का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। 
उल्लेखनीय है कि पिछोर-सिरसौद मार्ग से खोड़ सड़क की 27.08 किलोमीटर लम्बाई का उन्नयन का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की लागत 1458 लाख रूपए है। यह कार्य जुलाई 2019 में पूर्ण होगा। इस मार्ग पर तीन रपटों को उच्च स्तरीय पुल के रूप में बनाया जाएगा। जिससे वर्षाकाल में ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मार्ग के उन्नयन से क्षेत्र के लगभग 15 ग्रामों की 22 हजार 833 जनसंख्या लाभांवित होगी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डे, जनपद अध्यक्ष पिछोर श्री लोकपाल लोधी सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच आदि उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!