Press "Enter" to skip to content

केन्द्रीय मंत्री तोमर 27, 28 को करैरा में 112 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

शिवपुरी। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के पंचायत ग्रामीण विकास एवं खनन

विभाग के कैबिनेट मंत्री मा. नरेंद्र सिंह जी तोमर करैरा विधानसभा क्षेत्र में 27 एवं 28 अप्रैल को दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे।

भाजपा करैरा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी ने बताया कि श्री तोमर करैरा-सड़-बिल्हारी मार्ग लंबाई 43 कि.मी. लागत- 14.54 करोड़ सोन्हर-सिलानगर-सिरसौद मार्ग लंबाई 24 कि. मी. लागत- 12.37 करोड़, सिरसौद-पिछोर रोड से बड़ौरा-कुर्रोल मार्ग लंबाई 25 कि. मी. लागत- 12.27 करोड़, एवं टीला-करैरा मार्ग लंबाई 5 कि. मी. लागत-3.51 करोड़ (कुल 42 करोड़ 69 लाख) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वितीय चरण के अंतर्गत उक्त मार्गो का चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। सहदौरा से भांसड़ा खुर्द मार्ग लागत- 4.86 करोड़, कालीपहाड़ी-धमधौली-सूंड मार्ग लागत- 6.27 करोड़ ( कुल 11 करोड़ 13 लाख ) लोक निर्माण विभाग के नवीन स्वीकृत मार्गो का भूमिपूजन करेंगे। अठ्ठाइसी क्षेत्र के मंगला माता पर 45 लाख रुपये की लागत एवं ग्राम- टीला में 25 लाख रुपये की लागत के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। करैरा नगर के पेयजल के स्थाई समाधान के लिए 48 करोड़ की लागत के जलावर्धन योजना एवं नगर के कई प्रमुख मार्गों के भूमिपूजन एवं सुलभ शौचालयों का उद्घाटन करेंगे। करैरा क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ग्राम-श्योपुरा करैरा में औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!