पौधरोपण एक परम पुनीत पुण्य सनराइज एजुकेशन एकेडमी

खनियाधाना :– विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में सनराइस एजुकेशन अकेडमी द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमे सभी छात्र छात्राओं द्वारा पौधों को रोपित कर पर्यावरण को सुरक्षित करने की शपथ ली गयी इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ स्कूल प्राचार्या श्रीमति तनुजा श्रीवास्तव  स्कूल डायरेक्टर्स श्री रूपेश जैन सत्यम पांडेय उपस्थित थे स्कूल की प्राचार्या ने कहा की पृथ्वी दिवस पहला पवित्र दिन है जो सभी राष्ट्रीय सीमाओं को पार करता है, फिर भी सभी भौगोलिक सीमाओं को अपने आप में समाये हुए हैं, सभी पहाड़, महासागर और समय की सीमाएं इसमें शामिल हैं और पूरी दुनिया के लोगों को एक गूंज के द्वारा बांध देता है, यह प्राकृतिक संतुलन को बनाये रखने के लिए समर्पित है, फिर भी पूरे ब्रह्माण्ड में तकनीक, समय मापन और तुंरत संचार को कायम रखता है।