शिवपुरी-लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं आयुष विभाग मंत्री रूस्तम सिंह शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन 03 मई 2018 को जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सिंह प्रात: 09.30 बजे शिवपुरी से ग्राम टोड़ा(करैरा) में राजस्व शिविर में सूखा राहत राशि एवं आवास पट्टों का वितरण करेंगे। प्रात: 11 बजे पिछोर में लोक सेवा केन्द्र के लोकापर्ण, कृषक संगोष्ठी एवं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। प्रात: 11.45 बजे ग्राम लभेड़ा में लोक कल्याण शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 12.15 बजे से 12.45 बजे तक का समय रेस्ट हाउस पिछोर में लंच के लिए आरक्षित रहेगा। दोपहर 01 बजे ग्राम कुम्हर्रा में जलाभिषेक कार्यक्रम भाग लेंगे। दोपहर 01.30 बजे सूखा राहत राशि का वितरण एवं गूडर से गोलाकोट सड़क का भूमिपूजन करेंगे।





Be First to Comment