दुकानदार ने आरक्षक के मुँह में मारा मुक्का, फाड़ा वारंट

शिवपुरी। पिछोर थाने में पदस्थ आरक्षक रामनाथ रावत पुत्र मुन्नालाल रावत उम्र 25 वर्ष बीती रात्रि कस्बे में आरी वारंट बांटने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में उसकी गाड़ी पेट्रोल खत्म हो गया इस पर उसने मंडी गेट के सामने उसने पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल नापने को लेकर उसका अरुण धोबी निवासी पिछोर के साथ विवाद हो गया। विवाद में अरुण धोबी ने आरक्षक रामनाथ के मुँह में मुक्का मार दिया जिससे उसकी नाक में चोट आई, साथ ही वारंट फाड़कर शासकीय कार्य में बधाई पहुँचाई। आरक्षक की रिपोर्ट पर से पुलिस ने देर रात्रि आरोपी के खिलाफ धारा 294, 353, 332 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

संबंधित खबरें