Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत नोहरा में शौचालय निर्माण में गड़बड़ झाला जिम्मेदार भर रहे जेब

ग्राम पंचायत के कर्ताधर्ता लगा रहे स्वच्छ भारत अभियान योजना को पलीता
जिम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान

खनियाधाना :– खनियाधाना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नोहरा में आज कल शौचालय निर्माण में गड़बड़ झाला देखने को मिल रहा है पंचायत नोहरा में सरपंच सचिव द्वारा शौचालयों का निर्माण कराया तो  गया जो धरातल पर अत्यंत ही घटिया क्वालिटी का निर्माण करा दिया है ग्राम पंचायत नोहरा में जितने भी शौचालयों का निर्माण कराया गया उनमे से एक भी शौचालय उपयोग लायक नही है। जिसके कारण ग्रामीणों को खुले में शौच करने जाना पड़ रहा है।सरकार की जन हितेषी योजना स्वच्छ भारत अभियान की योजना को पंचायत के कर्ताधर्ताओं द्वारा जमकर पलीता लगाया जा रहा है।  गौर करने वाली बात है कि कुछ हितग्राहियो के शौचालय अधूरे है और इन शौचालयों के रुपये पंचायत के कर्ताधर्ताओं ने आहरित करा लिये है और हितग्राहियो से रुपये निकलवा कर अपनी जेब गर्म कर ली और धरातल पर कही शौचालय अधूरे और कही धरातल से गायब ही है और विभाग के जिम्मेदार अधिकारीओ का इस ओर कोई ध्यान नही है
वही कुछ हितग्राहियो का आरोप है  कि हमे सरपंच सचिव द्वारा जानबूझकर चुनावी रंजिश के चलते हम लोगो को परेशान किया जा रहा है। एवं हमारे शौचालयों के रुपया सरपंच सचिव ने दबाव डालकर आहरित करवा लिये। अब हम लोग सरपंच सचिव से शौचालय निर्माण की कहते है तो हमे सरपंच सचिव झूठे केस में फसाने की धमकी देते है। इससे हम लोग न तो कही शिकायत कर पा रहे है

180 शौचालय में से धरातल पर 60 प्रतिशत शौचालय बेओ भी अधूरे:– ग्राम पंचायत नोहरा में कुल शौचालय 180 बनाय गए है जिनमे से 60 प्रतिशत शौचालयओ का निर्माण तो हुआ है पर सारे शौचालय अधूरे डले है और 30 प्रतिशत शौचालय धरातल से गायब है व 10 प्रतिशत शौचालय ऐसे हैं जो सही सोलेट बने है बाकी के 90 प्रतिशत शौचालय में गड़बड़ झाला है

शौचालय के गड्ढे बने ही नही :– ग्राम पंचायत नोहरा में शौचालय का निर्माण तो किया है पर कुछ शौचालयों के गड्ढे नही खोदे गए एवं कुछ के गड्ढे नही पटे। शौचालयों का निर्माण उपयोगी न होने के कारण कुछ शौचालयों में गृहस्थी का सामान रखा हुआ है।और राशि पूरी आहरित हो गई

इनका कहना

फिलहाल मामला आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है शौचालय निर्माण में अगर कही कोताही वरती गई है तो संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

नविता शिवहरे सी ई ओ जनपद पंचायत खनियाधाना

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!