Press "Enter" to skip to content

पुराने विवाद को लेकर घर में घुसे आरोपियों ने की तोडफ़ोड़, फरियादी को पीटा

शिवपुरी। पिछोर के बीजासन रोड़ पर निवासरत फरियादी के घर पर बीती रात्रि दो आरोपियों ने घुसकर हमला बोल दिया और उसके घर में तोड़ फोड़कर उसकी मारपीट कर दी जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 323, 294, 506, 451, 427, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र जाटव निवासी बीजासन रोड़ का पिछले लंबे समय से आरोपी कृष्णपाल चौहान निवासी बिटोली के साथ विवाद चला आ रहा है। कल इसी विवाद के चलते आरोपी कृष्णपाल अपने साथी नातीराजा निवासी बाचलौन के साथ उसके घर पहुंचा जहां दोनों ने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दी। जिसे रोकने पहुंचे फरियादी धर्मेंद्र जाटव को आरोपियों ने पकड़ लिया और गाली गलौच करते हुए उसकी मारपीट कर दी। साथ ही उसका मोबाइल जमीन पर फेंक दिया जिससे मोबाइल टूट गया। घटना के बाद दोनों आरोपी पीडि़त को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद पीडि़त इतना घबरा गया कि वह घर से बाहर नहीं निकला और जब रात्रि में परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो उन्हें सारी घटना के बारे में बताया। बाद में वह थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करा दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!