शिवपुरी। 132 के.व्ही. बडौदी उपकेन्द्र के पीछे फूड पार्क निर्माण का कार्य किए जाने हेतु 33के.व्ही. फीडर पर लाईन शिफ्टिंग का कार्य करने के लिए 08 मई 2018 को 33के.व्ही.भगोरा, 11के.व्ही.बड़ागांव एवं भेडफ़ार्म फीडर पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। विद्युत प्रवाह बंद के दौरान प्रात: 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक 33/11के.व्ही.उपकेन्द्र भगौरा, बांसखेड़ी, विलोकला एवं पडोरा से जुड़े समस्त क्षेत्र, प्रात: 09 बजे से 10 बजे तक 11 के.व्ही.बड़ोदी इन्डस्ट्रीयल एरिया शिवपुरी एवं प्रात: 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक 11 के.व्ही.भेडफार्म फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेगें।



