शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा की पंचायत चलो कार्यक्रम के पंचायत प्रवास पर 14 मई व आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा बनाने के लिए मंडल बैठक 8 मई दोपहर 12 बजे सभी मंडलो में आयोजित की जाएगी जिसमें मंडल बैठक में पंचायत में जाने बाले प्रवासी कार्यकर्ता,पंचायत प्रभारी, मंडल पदाधिकारी,मोर्चा के पदाधिकारी एवं मंडल से ऊपर की इकाई के मण्डल में निवासरत समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक,जिला सहकारी बैंक, निगम मंडल प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक,एवम मोर्चा के स्पेशल 11 के संयोजक अपेक्षित रहेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने अपेक्षा की है कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडलो में बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा बनाकर ग्राम पंचायत पर पंचायत प्रवास कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी सहभगिता सुनिश्चित करे।मंडल बैठकों के लिये प्रभारी नियुक्त
भाजपा की 8 मई को होने बाली मंडल बैठक के लिए भाजपा नगर मंडल श्री धैर्यबर्धन शर्मा,ग्रामीण श्री ओमप्रकाश शर्मा,खोड़ श्री राजू बाथम, नरवर श्री हेमंत ओझा,करैरा श्री रमेश खटीक,दिनारा श्री ओमप्रकाश खटीक, बैराड़ श्री देवेंद्र श्रीवास्तव, पोहरी श्री डा अरविंद बेडर, सतनवाड़ा श्री प्रहलाद भारती, कोलारस श्री रामेश्वर बिंदल,बदरवास श्री अजय जुनेजा,रन्नौद डॉ राकेश राठौर, पिछोर श्री जगराम सिंह यादव,खनियाधाना श्री भैया साहब लोधी, बामौर श्री लोकपाल लोधी को प्रभारी नियुक्त किया है जो पंचायत चलो अभियान व आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा के लिए मंडलो में पहुचकर मंडल बैठक लेंगे।
(मीडिया सेंटर शिवपुरी






Be First to Comment