
शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना अंतर्गत मंगलवार को सुबह एक युवक का शव खूबत घाटी के मंदिर से करीब 300 मीटर अंदर जंगल में एक पेड़ से टंगा मिला है। मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। मृतक की अभी पहचान नही हो पाई है। मृतक का शव लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जिस पेड़ से युवक ने फांसी लगाई है उसी पेड़ के नीचे एक काले रंग का बैग मिला है जिसमें कुछ रूपए, युवक के अंडर गारमेन्ट मिले है। मृतक के बारे में पहचान के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन इसके बाद भी उसकी अभी शिनाख्त नही हो पाईहै। जिस किसी व्यक्ति को इसके बारे में कोईजानकारी मिले वह तुरंत सतनवाड़ा थाने पर प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव मोबाइल नंबर 8770084545, 7049124035 व पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7049101055 व टेलीफोन नंबर 07492-232100 पर बता सकते है। नाम बताने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।






Be First to Comment