Press "Enter" to skip to content

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चार स्कूलों को मीडिल से हाईस्कूल में कराया उन्नयन

शिवपुरी-  म.प्र. शासन में कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के प्रयासों से शिवपुरी विधानसभा में 04 स्कूलों का उन्नयन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया है, जिनमें शासकीय माध्यमिक विद्यालय विलोकलां को हाईस्कूल में, शा.मा.वि. करमाजकलां को हाईस्कूल में, शा.मा.वि. बूढीबरोद को हाईस्कूल में उन्नयन किया है, इसके साथ ही शासकीय हाईस्कूल कन्या सदर बाजार शिवपुरी को हायर सैकेण्ड्री में उन्नयन किया है। उन्होंने अपने पत्र क्र. 329 दिनांक 26.04.2018 द्वारा अवगत कराया है। इन विद्यालयों को उन्नयन कराये जाने के लिए कई बार यशोधरा राजे सिंधिया स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और स्कूल उन्नयन कराए जाने का प्रस्ताव उनके सामने रखा।
करमाजकलां, विलोकलां, बूढीबरोद के आसपास हाईस्कूल दूर होने के कारण कई विद्यार्थी अपनी पढाई बीच में ही छोड देते थे, अब वह बच्चे अपने गांव में ही हाईस्कूल की पढाई कर सकते हैं। ज्ञात हो कि शासकीय हाईस्कूल कन्या सदर बाजार शिवपुरी में छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण कई छात्राओं को हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद कन्या विद्यालय कोर्ट रोड में जाना पड़ता है, जहां छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण प्रवेश में काफी समस्या आती थी, वह बच्चियां अब अपने स्कूल कन्या विद्यालय सदर बाजार में ही अपना विद्या अध्ययन हायर सैकेण्ड्री तक कर सकती हैं। यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा स्कूल उन्नयन होने पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!