Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर श्री राठी ने किया उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

-उपार्जन केन्द्र अकाझिरी के नोडल अधिकारी अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

शिवपुरी- कलेक्टर तरूण राठी ने राज्य शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं, चना, सरसों, मसूर की खरीदी कार्य हेतु बनाए गए उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर किसानों से केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में चर्चा कर उनकी समस्याओं को भी सुना। कलेक्टर श्री राठी ने जिले में बनाए गए उपार्जन केन्द्र अकाझिरी, रन्नौद, मायापुर, पिछोर मण्डी, कमालपुर आदि केन्द्रों पर गेहूं चना खरीदी की जानकारी लेते हुए अकाझिरी के नोडल अधिकारी  पी.एस.छारी अनुपस्थित रहने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री राठी ने इस दौरान उपार्जन केन्द्र रन्नौद पर तौलकांटा बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी एन.के.शर्मा, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ए.एस.कुशवाह सहित अधिकारीगण साथ थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!