शिवपुरी-जिला चिकित्सालय शिवपुरी में मनोचिकित्सक की व्यवस्था होने पर मनोरोगियों के परामर्श एवं उपचार की सुविधा चिकित्सालय में ही प्राप्त होगी।जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.गोविंद सिंह ने बताया कि राज्य शासन ने जिला चिकित्सालय में मनोचिकित्सक के रूप में डॉ.अर्पित बंसल को पदस्थ किया गया है, अब मनोरोगियों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा जिला चिकित्सालय में ही प्राप्त होगी।






Be First to Comment