घर के बाहर खेलते-खेलते बालक गायब

शिवपुरी। बैराड के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले आशाराम पुत्र लम्पीराम जाटव का पुत्र सचिन उम्र 11 वर्ष कल शाम अपने घर के बाहर खेल रहा तभी अचानक गायब हो गया। आशाराम ने पुत्र की खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।