10 मिनट में लौटने की कहकर गया 12 वर्षीय बालक नहीं लौटा घर

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में रहने वाले सर्वेश पुत्र रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ का 12 वर्षीय पुत्र सुधांशु कल सुबह 9 बजे घर से 10 मिनट में लौटने आने की कहकर निकला, लेकिन काफी देर तक जब सुधांशु नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जब देर रात्रि तक कोई सुराग नहीं लगा तो देहात थाने पहुंचकर पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।