
शिवपुरी -जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल करियर सेण्टर) शिवपुरी द्वारा 8 मई 2018
मंगलवार को रेडिऐन्ट आईटीआई में रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि रिक्रूटमेंट ड्राइव में कुल 138 युवाओं ने आवेदन किया तथा 87 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया है जिनमें आये हुए नियोजकों में से आईटीएम स्किल ने डीएचएफएल, एलएडंटी फाइनेंस एवं आईसीआईसीआई बैंक के विभिन्न पदों हेतु 15, जुबिलेंट फूडवर्क्स डोमिनोस पिज्जा ने 12, आकार एडवाइजर ने 83 तथा आल इन वन ने 7 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। साथ ही आईटीएम स्किल के एचआर मेनेजर रिषभ निगम द्वारा युवाओं को बैकिंग एवं फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने हेतु विशेष मार्गदर्शन दिया गया इस अवसर पर रेडिऐन्ट कॉलेज केे संचालक शाहिद खान, संचालिका डॉ. खुशी खान, अखलाक खान, विवेक शर्मा, वेदप्रकाश यादव, मुरारी शर्मा, सागर मौर्य, मनीष धाकड़ ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले को संचालित कराने में विशेष भूमिका अदा की।







Be First to Comment