शिवपुरी- थाना सिरसौद क्षेत्र के ग्राम ठर्रा में एक पति-पत्नि के साथ खेत में बछिया घुसने पर मारपीट कर दी और बाद में उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण मारपीट करने वाले खेत मालिकों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस थाना सिरसौद में फरियादी लक्ष्मण पुत्र मोतीलाल रावत उम्र 40 वर्ष निवासी ठर्री ने पत्नि इन्द्रा के साथ शिकायत दर्ज कराई कि बीते रोज 8 मई को दोपहर के समय मिंजो रावत के खेत में उसकी बछिया चली गई थी जिस पर फरियादी लक्ष्मण ने कहा कि यदि खेत में बछिया घुस गई है और उसने कोई नुकसान कर दिया है तो वह हर्जाना भरने को तैयार है इस पर आरोपी मिंजो रावत, बृजेश रावत व गजेन्द्र रावत ने मिलकर लक्ष्मण के साथ मारपीट कर दी और जब पत्नि इन्द्रा उसे बचाने आई तो आरोपियों ने इन्द्रा के साथ भी विवाद कर मारपीट की। मारपीट की इस घटना के बाद आरोपियों ने लक्ष्मण को जान से मारने की धमकी दी। फरियादी लक्ष्मण ने अपने साथ हुई घटना को लेकर डायल 100 को सूचना दी जिस पर डायल 100 लक्ष्मण व उसकी पत्नि को लेकर पुलिस थाना सिरसौद आए यहां पुलिस ने बृजेश व मंजो रावत के विरूद्ध धारा 294,323,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment