Press "Enter" to skip to content

दीनदयाल रसोई में दो दिन से जारी है पेयजल का संकट

नपा के सभी टैंकरों से लेजम काटे जाने से नहीं भर पा रहा पानी 
शिवपुरी। दीनदयाल रसोई भोजनालय में पिछले 2 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे खाना खाने आ रहे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। वहीं बर्तनों को धोने में भी समस्या आ रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीनदयाल भोजनालय में 5 रूपए में जरूरतमदों को खाना खिलाया जाता है। इस भोजनालय में नगरपालिका द्वारा पेयजल की आपूर्ति की जाती है, लेकिन तीन दिन पहले सभी टैंकरों से लेजम काटे जाने के बाद रसोई की छत पर रखी पानी की टंकियों में पानी नहीं चढ़ाया जा सका है। भोजन बनाने के लिए पानी कट्टी से भरना पड़ रहा है। भोजन के बाद लोग अपनी थालियां भी स्वयं नल से साफ करते थे, लेकिन पानी नहीं होने के कारण थालियों को साफ करने के लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ी है। दीनदयाल भोजनालय में पानी का जबरदस्त अभाव है। क्योंकि पीने का पानी भी लोग छत पर रखी टंकियों में जुड़े नल से ही ग्रहण करते थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!