Press "Enter" to skip to content

14 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित स्वसहायता समूहों को मिला कारण बताओ सूचना पत्र

शिवपुरी-जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना नरवर के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लगातार कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अनुपस्थित रहने एवं सांझा चूल्हा के स्वसहायता समूहों द्वारा खाना प्रदान न किए जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर परियोजना अधिकारी महावीर सिंह द्वारा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दो-दो सेक्टर पर्यवेक्षक के दल गठित कर आंगनवाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान 14 केन्द्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित एवं केन्द्रों पर दर्ज बच्चों के विरूद्ध कम उपस्थिति पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा गया है। 
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सूचना पत्र जारी किया गया है, उनमें नगरीय क्षेत्र नरवर की श्रीमती लक्ष्मी कुशवाह, श्रीमती आरती जाटव, श्रीमती लक्ष्मी कुशवाह, कु.रीना जाटव, श्रीमती क्रांति फले, श्रीमती अनीता बाथम, कु.लॉरेन्स सुमन, श्रीमती ऊषा भार्गव, श्रीमती रीना गोस्वामी, श्रीमती पिस्ता जाटव शामिल है। इसके साथ ही ग्राम दावरअली में कमल स्वसहायता समूह द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र पर नियमित नाश्ता एवं खाना प्रदाय न करने एवं महिला सेक्टर पर्यवेक्षकों को धमकाने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। ग्राम सीहोर में कंचन स्वसहायता समूह द्वारा सांझा चूल्हा कार्यक्रम के तहत गंभीर लापरवाही बरते जाने पर समूह का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!