Press "Enter" to skip to content

बड़ा हादसा: ईयरफोन लगाकर सोना युवक को पड़ा महंगा, ब्लास्ट से उड़ गए दोनों कान, ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम बीलरा में रहने वाला सुनी
ल शाक्य पुत्र प्रहलाद शाक्य बीती रात्रि अपने घर पर ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था, साथ में उसने अपने अपने एमआई कंपनी के मोबाइल को चार्जिंग पर भी लगा रखा था, इसी दौरान उसकी नींद लग गई। सुरेश को ईयर फोन लगाकर गाना सुनना उस समय महंगा पड़ गया जब अचानक 11 बजे के करीब ईयरफोन में ब्लास्ट हो गया और उसके दोनों कान उड़ गए। सुरेश के कानों से खून निकलने लगा और बड़ा घाव हो गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन भी दौड़कर आए और चीख पुकार मच गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को देर रात्रि एमएम हॉस्पीटल लेकर आए, जहां युवक के कानों की सर्जरी की गई। युवक को ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया है, हालांकि युवक की हालत खतरे से बाहर है।

डॉ. आरपी सिंह भी दिखे असमंजस में

जब घायल युवक को परिजन एमएम हॉस्पीटल में लेकर पहुंचे तो एमएम के संचालक डॉ. आरपी सिंह ने युवक को देखा और उन्हें परिजनों ने बताया कि ईयरफोन से यह हादसा हुआ तो पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि इतना गंभीर हादसा ईयरफोन से हो सकता है क्योंकि अभी तक बैटरी फटने के हादसे सामने आते रहे हैं, लेकिन ईयरफोन फटने का शायद यह पहला मामला है।

सुनना हुआ बंद

डॉक्टरों ने सुनील का उपचार कर कानों से पट्टी बांध दी और आराम करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि युवक को कानों से कुछ सुनाई नहीं दे रहा था।

इनका कहना है

रात्रि में सुनील पुत्र प्रहलाद शाक्य को परिजन इलाज के लिए लेकर आए थे। ईयरफोन से उसके कान जख्मी हो गए जिसके कानों की सर्जरी की गई बाद में उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

डॉ. आरपी सिंह
संचालक एमएम हॉस्पीटल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!