Press "Enter" to skip to content

क्रूरतापूर्वक भैंसों का परिवहन करते वाहन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। पिछोर पुलिस ने कल मुखबिर की सूचना पर अशोक लीलैंड वाहन की तलाशी ली। तलाशी में वाहन में ठूस-ठूंसकर भरे हुए 90 हजार रूपए मूल्य के पांच भैंसे बरामद किए गए। बताया जाता है कि उन भैंसों को कटने के लिए वधगृह ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पिछोर पुलिस ने मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक एमपी 06 जीए 2389 में भैंसे कटने के लिए ले जाई जा रही हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मीराबाई कॉलेज के पास दिनारा पिछोर रोड़ पर वाहनों की चैंकिंग प्रारंभ की। मुखबिर की सूचना सत्य साबित हुई और अशोक लीलैंड वाहन की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से 5 भैंसे बरामद की गईं। पुलिस ने इस सिलसिले में धारा 11 घ, ड, च पशु क्रूरता अधिनियम और 6 क, ख, 7 मध्यप्रदेश कृषि उपज परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी इरशाद खान निवासी टेकनपुर के पास पुरी, इरफान खान निवासी मोतीझील के पास बहोड़ापुर और जावेद मोहम्मद निवासी आदिवासी पुरा मेहगांव भिंड को गिरफ्तार कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!