Press "Enter" to skip to content

फर्जी एग्रीमेंट कराकर 50 हजार ऐंठने वाले राजेन्द्र रावत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रातौर में स्थित दो हेक्टेयर जमीन को धोखाधड़ी कर शिवपुरी निवासी राजेंद्र रावत नामक युवक ने शांति नगर में रहने वाले प्रमोद शिवहरे को दूसरे की जमीन अपनी बताते हुए दो फर्जी वोटर कार्ड बनवाकर दोनों फर्जी लोगों को गवाह के रूप में खड़ा कर 50 हजार रूपए लेकर उसका एग्रीमेंट करवा दिया, लेकिन जब खरीददार को ज्ञात हुआ कि उक्त जमीन आरोपी की नहीं है और न ही वह जमीन बिकनी है जिस पर फरियादी ने आरोपी से अपने 50 हजार रूपए वापस मांगे और जब आरोपी ने उक्त रकम उसे नहीं लौटाई तो फरियादी ने घटना की शिकायत 17 जनवरी को कोतवाली में एक शिकायती आवेदन के माध्यम से की। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 419, 420, 467, 468 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12.10.2017 को आरोपी राजेंद्र पुत्र सरदार रावत निवासी मनियर टोल टैक्स ने शांति नगर निवासी प्रमोद शिवहरे को रातौर में स्थित दो हेक्टेयर जमीन को अपना बताकर सौदा किया। जिसकी टोकन मनी 50 हजार रूपए आरोपी ने फरियादी से ले ली और न्यायालय के बाहर एक एग्रीमेंट तैयार कराया। जिसमें दो गवाह धर्र्मेंद्र रावत और उसके भाई को बनाया। उक्त लोगों के स्थान पर आरोपी ने कोई अन्य व्यक्ति खड़े किए। साथ ही उन दोनों के फर्जी वोटर कार्ड भी तैयार करा लिए। इसके बाद एग्रीमेंट में फरियादी को देखकर उससे 50 हजार रूपए ऐंठ लिए, लेकिन फरियादी ने रजिस्ट्री कराने से पहले मौके पर जमीन जाकर देखी तो उसे ज्ञात हुआ कि उक्त जमीन आरोपी राजेंद्र रावत की न होकर धर्मेंद्र रावत और उसके भाई के नाम पर है जब उसने उक्त जमीन के दस्तावेज निकलवाए तो मामले की सत्यता सामने आ गई ओर उसने आरोपी से संपर्क साधकर रूपये वापस मांगे तो आरोपी ने 50 हजार रूपए देने से इंकार कर दिया तो फरियादी ने कोतवाली में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!