शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बारौद में विगत बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात्रि चंद्रपाल सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह यादव उम्र 38 वर्ष अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो गए। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी से 49 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। गृहमालिक जब सुबह जागे तब घटना की जानकारी लगी। पीडि़त ने चोरी की शिकायत इंदार थाना पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और चोरों की तलाश में जुटी हुई गई।






Be First to Comment